देशभक्त पप्पू!

अध्यापक: बच्चो कसम खाओ कि कभी, शराब, सिगरेट नहीं पियोगे, नॉन व़ेज नहीं खाओगे।

बच्चे: नहीं खायेंगे सर जी।

अध्यापक: कभी लड़कियां नहीं छेड़ोगे।

बच्चे: ठीक है सर।

अध्यापक: कभी जुआ नहीं खेलोगे।

बच्चे: जी सर।

अध्यापक: देश के लिए जान भी दे दोगे।

पप्पू: दे ही देंगे सर, भला ऐसी जान का करेंगे भी क्या?