ज्यादा ताड़ना भी ठीक नहीं!

एक बार संता एक पार्टी में गया।

पार्टी में उसकी निगाह एक सुन्दर सी लड़की पर टिक गयी तो वह उसे बड़े गौर से देखने लगा।

जब काफी देर तक उसने लड़की को ताड़ना बंद नहीं किया तो लड़की उसके पास आई और उस से बोली," क्या आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा सकते हैं?"

संता ख़ुशी से," ओह जी क्यों नहीं आप तो बस हुकुम करो क्या हटाना है।"

लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र।