फर्क नज़रिए का!

जीतो: तुम्हारे बेटे और बेटी की शादी हुई है, तुम्हारी बहु और दामाद कैसे हैं?

पड़ोसन: मेरी बहु तो बहुत बुरी है, रोज़ लेट उठती है और मेरा बेटा उसके लिए चाय बनाता है, घर का कोई काम नहीं करती, और जब देखो मेरे बेटे से बाहर का खाना खाने के लिए कहती रहती है।

पड़ोसन: और तुम्हार दामाद कैसा है?

जीतो: मेरा दामाद तो फ़रिश्ता है, रोज मेरी बेटी को चाय बनाकर पिलाता है और वो आराम से उठती है, उसे घर का कोई काम करने नहीं देता और उसे अक्सर बाहर खाना खिलाने ले जाता है, ऐसा दामाद सबको मिले।