नालायक या होशियार!
एक लड़का स्कूल में नया-नया दाख़िल हुआ।
अध्यापक ने उससे बोला कि कहो 'A'।
पर लड़का कुछ नहीं बोला।
अध्यापक ने बहुत कोशिश की पर लड़के के मुंह से 'A' नहीं निकला।
क्लास ख़तम होने के बाद अध्यापक ने उससे पूछा,
"क्या तुम इतने नालायक हो कि तुम 'A' नहीं कह सकते।"
लड़के ने उत्तर दिया, "नहीं सर ऐसी बात नहीं है। कह तो सकता हूँ,
फिर आप 'B' कहलवाते, फिर 'C' और 'D'।
फिर अक्षरों को मिला कर शब्द बनवाते और शब्दों से वाक्य।
इतनी मेहनत कौन करता। इसलिए मैंने 'A' ही नहीं कहा।



