वसूली का तरीका!

एक व्यक्ति ने होटल के मालिक को बोला, "जनाब! इस समय आपका बिल चुकाने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं।"

होटल का मालिक बोला, "आप चिंता मत कीजिए, हम आपका नाम दीवार पर लिख देंगे। आप जब अगली बार आएं तो दे दीजिएगा।"

व्यक्ति: मगर ऐसे तो सबको पता चल जाएगा।

होटल का मालिक: कैसे पता लग जाएगा श्रीमान जी, नाम के ऊपर आपका कोट जो टंगा होगा।