जैसा धंधा वैसी फितरत!

तीन औरतें पार्टी में बातें कर रही थी।

पहली औरत: कोई कुछ भी बोले मेरे पति सिर्फ आधे पर ही विश्वास करते हैं।

दूसरी औरत: क्या करते हैं तुम्हारे पति?

पहली औरत: वो वकील हैं।

दूसरी औरत: कोई कुछ कहता है तो मेरे पति उससे दोगुणा समझते हैं।

पहली औरत: वो क्या करते हैं?

दूसरी औरत: वो इनकम टैक्स अफसर हैं।

तीसरी औरत: मेरे पति कुछ भी कहते हैं तो कोई उनका विश्वास ही नहीं करता।

पहली और दूसरी औरत हैरान होकर: क्या करते हैं वो?

तीसरी औरत: वो राजनीति में हैं।