बन गए ना पोपट!

यह एक डरावनी कहानी है, कमजोर दिल वाले इसे ना पढ़ें।

बरसात की एक रात में एक बूढ़ा आदमी हाथ में एक किताब बेचने के लिए खड़ा था। एक आदमी आया और उसने वो किताब 3000 रूपए में खरीद ली।

बूढ़े आदमी ने किताब दे कर कहा, "जब तक कोई मुसीबत ना आए, किताब का आखिरी पन्ना मत देखना।"

आदमी ने किताब पूरी पढ़ ली। लेकिन डर के कारण आखिरी पन्ना नहीं खोला। एक दिन उससे रहा नहीं गया और आखिरी पन्ना खोल के देख ही लिया और सदमें से मर गया।

पन्ने पर लिखा था 'मूल्य सिर्फ 70 रूपए'!