तोते को सज़ा!

एक बार एक तोता उड़ रहा था फुल स्पीड पर।

उसके सामने अचानक फुल स्पीड में एक कार आ रही थी। दोनो की टक्कर हो गयी।

तोता बेहोश हो गया। वहीँ रास्ते में एक भिखारी जा रहा था, उसने तोते को उठाया और घर ले गया।

उसको मरहम लगाया और पिंजरे में रख दिया।

जब तोते को होश आया, उसने अपने आप को पिंजरे में देखा और बोला, "आईला, जेल! वो कार का ड्राइवर मर गया क्या?"