रंग में भंग!

पति-पत्नी दोनों साथ बैठ कर आईपीएल मैच देख रहे थे।

पांच मिनट के बाद:

पत्नी: यह ब्रेट ली है न?

पति: नहीं, यह क्रिस गेल है। ब्रेट ली गेंदबाज है।

पत्नी: ठीक है, ओह, देखो, एक और विकेट।

पति: नहीं, यह पहले वाला ही वापिस दिखा रहे हैं।

पत्नी: ओह, लगता है भारत जीत जायेगा आज।

पति: यह आईपीएल है। बंगलोर बनाम मुंबई।

पत्नी: इन्हें जीतने के लिए अब कितने रनों की आवश्यकता है?

पति: 36 गेंदों में 72 रन।

पत्नी: अरे वाह! यह तो बहुत आसान है, 1 गेंद में सिर्फ 2 रन।

पति गुस्से से उठा और उसने टी.वी. बंद कर दिया।

पत्नी ने दोबारा टी.वी. लगाया और अपने धारावाहिक "Balika Vadhu" देखने लग गयी।

पति: यह लड़की कौन है?

प‍त्नी: प्लीज! चुप-चाप बैठो। मुझे प्रेशान मत करो।