4 का चमत्कार!
हम भारतीयों के जीवन में 4 नंबर का बहुत महत्व है। इसके कुछ प्रमुख उदाहरण इस प्रकार हैं।
जैसे
जुम्मा-जुम्मा 4 दिनों का प्यार।
4 दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात।
4 किताबें पढ़ क्या लीं खुद को तीस मार खां समझते हो।
4 पैसे कमाओगे तब पता चलेगा।
4-4 आने में बिकती है आज के दौर में ईमानदारी।
आखिर हमारी भी 4 लोगों में इज़्ज़त है।
ये बात 4 लोग सुनेंगे तो क्या सोचेंगे।
4 दिनों की आई हुई बहू के ऐसे तेवर।
4 दिन तो दुकान में टिक कर बैठ जाओ।
वो आई और 4 बातें सुना कर चली गई।
तुमसे क्या 4 कदम भी नहीं चला जाता।
और अंत में
4 बोतल Vodka काम मेरा रोज़ का।



