रोहित शर्मा के 264 रन बनाने के बाद सोशल मीडिया पर भी कुछ शानदार जोक्स आये। हम आपसे उन टॉप 10 जोक्स को शेयर कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
1. भगवान श्रीराम के बाद रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दूसरे शख्स हैं।
2. सूत्रों का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ मैच में रजनीकांत रोहित शर्मा का मास्क लगाकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे।
3. आज का मैच देखने के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट से पूछा कि तुम्हारे पास रोहित का नंबर है क्या? वह अपना सर नेम नहीं बदलनला चाहती हैं।
4. "कोई मिल गया" का जादू दोबारा कन्फ्यूज हो गया है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि उसने रोहित मेहरा को अद्भुत शक्तियां दी थीं या रोहित शर्मा को।
5. आखिरकार रोहित शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड 282 ( भाजपा की सीटें ) को नहीं तोड़ पाए।
6. केजरीवाल ने कहा है कि रोहित शर्मा अंबानी और अडानी के एजेंट हैं क्योंकि आम आदमी एक मैच में 250 से अधिक रन नहीं बना सकता है। वह इसकी जांच कराना चाहते हैं।
7. राहुल गांधी ने कहा है कि रोहित शर्मा केवल चाचा नेहरू के कारण ही 250 से अधिक का स्कोर कर पाए हैं।
8. हनुमान जी के बाद अगर किसी ने लंका को बर्बाद किया है तो वो हैं रोहित शर्मा।
9. सूत्रों का कहना है कि रोहित शर्मा से अपने गेंदबाजों की धुनाई से नाराज श्रीलंकाई बोर्ड वेस्टइंडीज बोर्ड से हर्जाना मांग सकता है।
10. श्रीलंका सरकार ने कहा है कि रोहित शर्मा उनके गेंदबाजों को छोड़ दें, वे भारतीय मछुआरों को छोड़ रहे हैं।