कुछ मज़ेदार हो जाये!

नेता: हाँ। अब सही समय आ गया है।

जनता: क्या आप देश को लूट खाओगे?

नेता: बिल्कुल नहीं।

जनता: हमारे लिए काम करोगे?

नेता: हाँ। बहुत।

जनता: मंहगाई बढ़ाओगे?

नेता: इसके बारे में तो सोचो भी मत।

जनता: आप हमे जॉब दिलाने में मदद करोगे?

नेता: हाँ। बिल्कुल करेंगे।

जनता: क्या आप देश मे घोटाला करोगे?

नेता: पागल हो गए हो क्या बिलकुल नहीं।

जनता: क्या हम आप पर भरोसा कर सकते हैं?

नेता: हाँ।

जनता: नेता जी...

चुनाव जीत कर नेता जी वापस आये।

अब आप नीचे से ऊपर पढ़ो।