तलाक से बचने का तरीका!

जज: तुम्हें तलाक़ क्यों चाहिए?

याचिका कर्ता: जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है, बर्तन मँजवाती है!

जज: इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छीले जायेगें!
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रख दिया करो, काटने के समय आँखें नहीं जलेगी!
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ़ हो जायेगें!
कपडे सर्फ में डालने से आधा घंटा पहले सादे पानी में भिगो दो दाग आसानी से निकल जायेगें और हाथों को भी तकलीफ नहीं होगी!

याचिका कर्ता: समझ गया हज़ूर! अर्जी वापिस ही दे दो मेरी!

जज: क्या समझे?

याचिका कर्ता: यही कि, आपकी हालत मुझसे भी खराब है!