मुफ़्त्खोर!

एक पार्टी में काफी मुफ्त का खाना खाने बहुत लोग घुस गए थे। यह देख मेजबान महिला परेशान हो गयी।

उसने अपने पति से कहा: मेहमान ज्यादा हैं, खाना कम! कैसे चलेगा?

पति ने कुछ देर सोचा और बोला कि मैं कुछ करता हूँ।

इतना कह कर वो बाहर गया और बोला: लड़के वालों की तरफ से जो लोग आए हैं, कृपया अलग खड़े हो जाएं।

करीब 50 लोग अलग खड़े हो गए।

इसके बाद उसने कहा: लड़की वालों की तरफ से जो आए हैं, कृपया वे भी अलग खड़े हो जाएं।

इस बार करीब 40 लोग अलग खड़े हो गए।

अब वह मुस्कुराते हुए बोला: कृपया आप सभी लोग बाहर निकल जाएं, क्योंकि यह हमारे बच्चे की बर्थडे पार्टी है!