रिया ही रिया

पूरा देश रिया रिया हो रिया...

जिनकी नौकरी गयी, वो रो रिया,

जिनकी सैलरी कटी, वो भी रो रिया,

जिनको कोरोना हुआ, वो रो रिया,

जो कोरोना वॉरीअर है, वो भी रो रिया,

जिसकी दुकान, फैक्टरी धन्धा बंद हुआ, वो रो रिया,

मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस, सीबीआई, न्यूज़ चैनल्स भी रिया रिया कर रिया,

और जो रिया है उसकी समझ में नहीं आ रिया कि उसके साथ हो क्या रिया!