फुर्सत ही फुर्सत!

एक रिटायर्ड अधिकारी किराना दुकान पर गए और कहा, "मुझे मसूर के 742 दाने दे दीजिये।"
बिना एक शब्द कहे, लड़के ने उन्हें 200 ग्राम दाल तोल दी।

रिटायर्ड अधिकारी ने आश्चर्यचकित होकर कहा, "क्या ये सच में 742 दाने हैं?"
लड़के ने कहा, `घर जाकर गिन लीजिएगा। मेरे पिता ने इसकी गिनती 3710 दाने प्रति किलोग्राम की थी। यह 742 दाने प्रति 200 ग्राम होगा।`

अधिकारी ने पूछा, "आपके पिता क्या करते हैं?"
लड़का: आप की ही तरह रिटायर्ड हैं।  

कोई रिटायर्ड सज्जन अपने पर न लें! यह लगभग-लगभग ठीक है।

मसूर 3710 दाने प्रति किलो
अरहर 3820
मूंग छिलका 3880
मूंग धुली 3990
उड़द छिलका 3820
उड़द धुली 4020
चना 3480
चने की दाल 3920
चावल 3920
दलिया की गिनती चल रही है।
फुर्सत मिलने पर सूजी भी शुरू करनी है।