धोखेबाज़ आशिक़!

दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।

पहली लड़की: आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुँगी।
सब साले झूठे, धोखेबाज़ और कमीने होते हैं।

दूसरी लड़की: क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?

पहली लड़की: नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज़ का।
मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी।

दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा: क्यों, ऐसा क्या हो गया?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?

पहली लड़की: अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया।
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।