Bollywood News


बढ़ती उम्र से परेशान नहीं हैं इवा मेंडेस

हॉलीवुड अभिनेत्री इवा मेंडेस बढ़ती उम्र से परेशान नहीं हैं, बल्कि बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में आने वाले बदलावों को लेकर भी वह सहज हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, इवा ने कहा कि वह अपनी वास्तविक उम्र की तुलना में युवा दिखने की इच्छुक नहीं है। वह अपनी बढ़ती उम्र के साथ सहज है।

इवा ने कहा, "मैं उम्र बढ़ने की इस प्रक्रिया से लड़ना नहीं, बल्कि इसे अपनाना चाहती हूं। उम्र बढ़ने के बारे में बहुत बातें होती हैं। लेकिन इसके बारे में कुछ सकारात्मक चीजें भी हैं। मैं उम्र के इस पड़ाव पर अपनी त्वचा के साथ सहज हूं और इसी के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं।"

End of content

No more pages to load