हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा वाटसन अपनी फिल्म "हैरी पॉटर' के सेट पर मिले एक शख्स को डेट रही हैं। ये हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान स्पेशल इफेक्ट्स डिपार्टमेंट में इंटर्न करने वाले रॉबर्टो अगुअर।
सेट पर रहने के दौरान रॉबर्टो की मुलाकात एक रोज एमा से हो गई। दोनों ने पूरा दिन साथ बिताया और एक-दूसरे से अपनी जिंदगी की अहम बातें शेयर कीं।
इसके बाद एमा और रॉबर्टो एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। रॉबर्टो पेशे से एक्टर हैं। पिछले साल वे फिल्म 'बुलेवार्ड' में बतौर अभिनेता दिखाई दिए थे। एमा और रॉबर्टो हाल ही में डेट करते दिखाई दिए हैं।
हैरी पॉटर के सेट पर मिले रॉबर्टो को डेट कर रहीं एमा
Wednesday, October 14, 2015 00:30 IST


