Bollywood News


ड्रेस ने दिया धोखा, केली हुई 'उप्स मोमेंट' की शिकार

केली ब्रूक का उप्स मोमेंट लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री और ब्रिटिश टीवी कलाकार केली ब्रूक को उप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा। केली के साथ उस वक्त उप्स मोमेंट हुआ जब वह 'इवनिंग स्टैण्डर्ड थिएटर अवॉर्ड' में पहुंची थी। केली को उनकी ड्रेस की वजह से शर्मसार होना पड़ा।

केली 'इवनिंग स्टैण्डर्ड थिएटर अवॉर्ड' में लांग कट ड्रेस पहनकर पहुंची थी, जो रेड कार्पेट पर वॉक करते वक्त सरक गई। केट अपने सुंदर से लांग कट ड्रेस को पहनकर बेहद आत्मविश्वास से वॉक कर रही थी तभी तेज हवा की वजह से उनका ड्रेस अपनी जगह से खिसक गया और उनके अंतरवस्त्र दिखने लगे। इस वजह से केली को काफी शर्मिंदा होना पड़ा।

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब केली ऐसी खबरों की वजह से चर्चा में है। इससे पहले भी अभिनेत्री को हॉट फोटोशूट करवाने की वजह से काफी सुर्खियां मिली थी।

End of content

No more pages to load