रियलिटी शो कलाकार और मॉडल केली जेनर ने इंस्टाग्राम वेबसाइट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके बाजू पर एक बड़ा सा टैटू बना हुआ है। 16 वर्षीया केली पहले भी टैटू की तस्वीरें डालती रही हैं लेकिन बाद में ये टैटू नकली निकले थे।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, केली ने नई तस्वीर में टैटू के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।
तस्वीर को सिर्फ 'कोका कोला' शीर्षक के साथ साझा किया गया है।
साल की शुरुआत में केली और उनकी बड़ी बहन केंडल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर नकली टैटू की तस्वीरें साझा की थीं। केली ने अपनी पसलियों पर बंदूक का डिजाइन बनवाया था जबकि केंडल ने अपनी उंगली पर हिरन का सिर बनवाया था।
केली ने बनवाया टैटू
Friday, February 28, 2014 18:26 IST


