Bollywood News


​​फिर ​क्रिस के साथ नजर आएँगे ​बीबर​

​पॉप स्टार जस्टिन बीबर और क्रिस ब्राउन ​अब एक साथ मिलकर अपने फैंस के लिए नए गीतों की तैयारी करने जा रहे हैं। वेबसाइट ​'​कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के अनुसार​,​ दोनों गायकों को पूर्व में अपने कानूनी पचड़े का सामना करना पड़ा था। वे अब एक खास गीत के लिए एकजुट हुए हैं।​

​ ​इसकी जानकारी खुद ​बीबर ने सोमवार को ​​सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम​ पर दी है। उन्होंने आरएंडबी गायक क्रिस ​के साथ अपनी एक तस्वीर ​को पोस्ट ​किया है।​साथ ही उन्होंने तस्वीर के ​साथ लिखा​ है, "स्टूडियो​, मैं और क्रिस ब्राउन। एक गीत प्रशंसकों के लिए किया।​"​​

​हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं है जब वह एक साथ किसी एलबम में नजर आ रहे हैं, बल्कि इस से पहले भी वह 2011 की एलबम 'एफ.ए.एम.ई.' के गीत 'नेक्स्ट 2 यू' में साथ में गा चुके हैं।

End of content

No more pages to load