Bollywood News


अपने रिश्तें को एक और मौका दे रहे हैं बीबर और गोम्ज

हाल ही में, पॉप स्टार जस्टिन बीबर और उनकी गायिका प्रेमिका सेलेना गोम्ज ने एक रोमांटिक डेट का लुत्फ उठाया।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, इस जोड़ी ने वर्ष 2010 में डेटिंग शुरू की। इस माह की शुरुआत में अपने रिश्ते को एक और मौका देने के बाद वे दोनों 20 जून को पॉश रेस्तरां मैस्ट्रो से निकलते देखे गए।

वे खाना खाने के बाद पास में ही वेस्टफील्ड सेंचुरी सिटी मॉल गए, जहां उन्होंने नई हास्य फिल्म 'थिंक लाइक ए मैन' देखी। कहा गया है कि फिर से करीब आई यह जोड़ी पिछले कुछ दिनों से साथ है।

वे रिकॉर्डिग स्टूडियों में साथ में समय बिता रहे हैं और 18 जून को बाइबल अध्ययन कक्ष में भी साथ रहे। एक सूत्र ने बताया, "वे एक-दूसरे की बगल में बैठे और धर्मोपदेश सुना। वे एक-दूजे के प्यार में डूबे हुए थे।"

End of content

No more pages to load