दस वर्षो तक वैवाहिक जीवन में रहने के बाद अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो और उनके गायक पति क्रिस मार्टिन ने मार्च में अलग होने की घोषणा की थी। लेकिन अब संभावना है कि वे दोनों फिर एक हो जाएं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, यह पूर्व जोड़ी अपने परिवार और दोस्तों के साथ कई पिकनिक का लुत्फ उठाने के बाद दोबारा करीब आ गई है।
एक सूत्र ने बताया, "उन्होंने वापस एकजुट होने का कोई पुख्ता निर्णय नहीं लिया है, लेकिन इसकी संभावना है , वे एक-दूसरे से सच में बढ़िया बर्ताव कर रहे हैं।"
41 वर्षीया पाल्ट्रो और कोल्डप्ले बैंड के मुख्य सदस्य क्रिस अभी भी साथ रह रहे हैं , क्योंकि वे अपने बच्चों के लिए अपने अलगाव को आसान बनाना चाहते थे। इस जोड़ी को एप्पल (10) और मोसेज (8) नाम से दो बच्चे हैं।
वे दोनों इस माह की शुरुआत में एक रोमांटिक भोज का लुत्फ उठाते देखे गए थे।
क्या फिर करीब आ रहे हैं पाल्ट्रो और क्रिस
Tuesday, June 24, 2014 14:23 IST


