Bollywood News


पेरी ने दाग छिपाने का ढूंढा अनोखा तरीका

गायिका केटी पेरी ने बचपन में नाक पर पड़ी एक निशान को छुपाने के लिए इसे छिदवा लिया है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 3 साल की उम्र में पेरी ने ​ सेफ्टी पिन की मदद से नाक छिदवा लिया ​था। जिससे उस पर निशान बन गए थे। ​

​​ ​ ​केरी ने इससे जुड़ी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की है। केरी के हिलने से परेशान नाक छेदने वाला वीडियो में कह रहा है, ​"​मुङो माफ करो, कुछ मत कहो, तुम मुङो कष्ट दे रही हो।'' पेरी ने वीडियो के शीर्षक में लिखा है, ''पिछली बार 13 साल की उम्र में मैंने सेफ्टीपिन और बर्फ के टुकड़े के साथ अपनी नाक छिदवाई थी। मुझे लगता है कि इस बार नाक छिदवाना अच्छा रहा। मां एक बार फिर से मुझे माफ कर दो।

End of content

No more pages to load