Bollywood News


गागा ने किया टैटू का वीडियो जारी

​पॉप स्टार लेडी गागा ने तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपनी टैटू बनवाती हुई वीडियो जारी की।

​वेबसाइट 'डेलीमेड डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 28 वर्षीया गागा ने अपने बाएं बगल के पास यह नया टैटू अपने प्रशंसकों के सम्मान में बनवाया है​।​ यह उनका 17वां टैटू है, जो बैंगनी रंग की स्याही से बनाया गया है और लिखा है​, 'मदर मॉन्सटर'​।​

​ 'मदर मॉन्सटर' गागा का उपनाम है​।​ गागा अपने प्रशंसकों को प्यार से 'लिटिल मॉन्सटर्स' बुलाती और उन्होंने अपना उपनाम 'मदर मॉन्सटर' रखा है​।​ गागा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह टैटू आर्टिस्ट और अपने दोस्त एरिक गोंजालेज से टैटू बनवाती दिखाई दे रही हैं​।​

End of content

No more pages to load