हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरन डियाज का कहना है कि खुशहाल और टिकाऊ रिश्ते का राज यह है कि आपके साथी स्वभाव और पसंद-नापंसद आपके जैसा हो।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, मैट डीलन, जेरेड लेटो, जस्टिन टिंबरलेक, एलेक्स रोडरिग्ज और बेंजी मेडेन जैसी हस्तियों के साथ रिश्ते में रह चुकीं 42 वर्षीया कैमरन ने अपने असफल रिश्तों के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम को कैसे कामयाब बनाया जा सकता है।
कैमरन ने पत्रिका 'कोस्मोपोलिटन' को बताया, "आपको ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होना चाहिए, जिसका स्वभाव और पसंद-नापंसद आपसे मेल खाता हो। समय प्रबंधन ही सबकुछ है।
पत्रिका का यह संस्करण जनवरी 2015 में प्रकाशित होगा। कैमरन ने कहा, "यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं, जो वह सारी चीजें नहीं चाहता, जो आप चाहते हैं, तो आप साथ नहीं रह पाएंगे। इससे फर्क नहीं पड़ा कि आप दोनों की उम्र क्या है, लेकिन अपने जैसा साथी ढूंढना मायने रखता है। रिश्ते ऐसे ही कामयाब होते हैं।"
खुशहाल रिश्ते के लिए कैमरन ने बताए नुस्खे
Friday, December 05, 2014 12:24 IST


