Bollywood News


मिरांडा को तोहफे में मिली एक लाख डॉलर की बालियां

​पूर्व मॉडल मिरांडा केर को उनके कथित प्रेमी कैसिनो सम्राट जेम्स पार्कर से क्रिसमस के तोहफे के रूप में 1,00,000 डॉलर कीमत की बालियां मिली हैं।​

​ वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार​, एक सूत्र ने ​'​वूमैन्स डे​'​ पत्रिका को बताया​, "उन्होंने यह मिरांडा के लिए करीब चार सप्ताह पहले खरीदी थीं।​"

31 वर्षीया मिरांडा के लिए यह कीमती बालियां क्रिसमस का तोहफा हो सकती हैं। स्पेन में अगस्त में दौलतमंद जेम्स की नौका पर छुट्टियांमनाते देखे जाने के बाद से ही इन दोनों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसी अफवाहें हैं कि मिरांडा और जेम्स का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है।

End of content

No more pages to load