वह रिश्ता जो आपके परिवार को वास्तव में बाँधता है, वह खून का नहीं है, बल्कि एक दूसरे के जीवन के प्रति आदर और खुशी का रिश्ता होता है। |
हमेशा उन्हीं के करीब मत रहिये जो आपको खुश रखते है, कभी उनके करीब भी जाइये जो आपके बिना खुश नहीं रह सकते। |
आपके रिश्तों की गुणवत्ता ही आपके जीवन की भी गुणवत्ता है। |
अकेलापन और इच्छाओं की बुनियाद से शुरू होने वाले रिश्ते बुरा वक़्त आने से पहले ही समाप्त हो जाते है। |
यह एक उदासी वाला सच है कि महान से महान लोगों के भी कमजोर रिश्ते होते है। |
धूर्त्तता और चापलूसी में खून का रिश्ता है। |
जब तक आदमी को ऐहसास होता है कि उसके पिता सही थे, उसका एक बेटा होता है जो सोचता है कि वह गलत है। |
अपने दोस्त के लिए जान दे देना इतना मुश्किल नहीं है जितना मुश्किल ऐसे दोस्त को ढूँढ़ना जिस पर जान दी जा सके। |
संसार के सारे नाते स्नेह के नाते हैं, जहां स्नेह नहीं वहां कुछ नहीं है। |
अगर रिश्तेदार घर पर हो तो, सिर्फ उनके अच्छे गुणों के बारे में सोचो, नहीं तो उन्हें सहन करना असंभव होगा। |