​​नीरजा भनोट की जिंदगी पर ​फिल्म, निर्माताओं ​के गहन शोध का नतीजा: परिवार जन

Saturday, May 16, 2015 12:30 IST
By Santa Banta News Network
​चंडीगढ़ निवासी विमान परिचारिका नीरजा भनोट के परिवार का कहना है कि नीरजा के जीवन पर बन रही फिल्म इसके निर्माताओं के गहन शोध का नतीजा है।​​

​​ उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर, 1986 को आतंकवादियों ने विमानन कंपनी पैन एम की उड़ान संख्या 73 को कराची में अगवा किया था। नीरजा भनोट इसमें परिचारिका थीं। विमान में सवार यात्रियों को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश में नीरजा की जान गई।​​

​​ नीरजा के जीवन पर अब एक फिल्म बन रही है, जिसमें अभिनेत्री सोनम कपूर, नीरजा की भूमिका निभा रही हैं।​ हाल ही में मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू हुई है। इससे सोनम और नीरजा का परिवार बहुत उत्साहित है।​​

​​ नीरजा के भाई अनीश भनोट ने यहां आईएएनएस को बताया, "हम नीरजा पर फिल्म बनने से उत्साहित हैं। निर्माताओं ने इस फिल्म को लेकर बहुत खोजबीन व शोध किए हैं। उन्होंने करीब दो साल पहले हमसे संपर्क किया।"​​

​​ इसके निर्देशक राम माधवानी होंगे, जो कई पुरस्कार विजेता विज्ञापन बना चुके हैं।​ दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह के बाद यह चंडीगढ़ निवासी किसी चर्चित व्यक्ति के जीवन पर बनने वाली दूसरी फिल्म होगी। मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी 'भाग मिल्खा भाग' का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है, जिसमें अभिनेता फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं।​​

​​ सोनम ने पिछले माह एक तस्वीर के जरिए इस फिल्म की पहली झलकी ट्विटर पर शेयर की थी। उन्होंने इसे सबसे खास फिल्म बताया था।​​

​​ तस्वीर में सोनम परिचारिका की वर्दी पहनें दिख रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, "सबको हैलो! यह मैं हूं, नीरजा के रूप में। नीरजा भनोट को हमारी श्रद्धांजलि। यह मेरी सबसे खास फिल्म है। आपका शुक्रिया।"​​

​​ अनीश ने बताया, "सोनम पिछले साल चंडीगढ़ आई थीं और हमारे परिवार के साथ डिनर किया था। फिल्म के निर्माता मशहूर फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर भी नीरजा की कहानी को लेकर उत्साहित हैं। पूरी टीम ने कमाल का काम किया है।"​​

​​ उन्होंने बताया कि अभी तक उनके परिवार में से एक भी जन फिल्म की शूटिंग में शामिल नहीं हुआ है।​​

​​ अनीश ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि फिल्म के निर्माता बहुत अच्छा काम करेंगे। पूरा परिवार पटकथा और जिस तरह नीरजा की जिंदगी को दिखाया गया है, उससे संतुष्ट है। मेरे ख्याल से मेरी मां की भूमिका अभिनेत्री शबाना आजमी निभा रही हैं।"​​

​​ फिल्म के निर्देशक राम माधवानी ने आईएएनएस को बताया, "नीरजा हम सभी के लिए एक भावनात्मक सफर है।"​​

​​ फिल्म की कहानी एवं पटकथा सैविन क्वाड्रास ने लिखी है। ============================================================ अनिल को फिटनेस केंद्र खोल लेना चाहिए: घई हिंदी सिनेमा के 'शो मैन' सुभाष घई ने बॉलीवुड के 'झकास' अभिनेता अनिल कपूर की तारीफ की है। वह चाहते हैं कि अनिल अन्य लोगों को फिट रहने का प्रशिक्षण देने के लिए एक स्पा व फिटनेस स्कूल खोलें।​​

​ घई यहां बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की ऑनलाइन डांस अकादमी 'डांस विद माधुरी' के मोबाइल एप की लांचिंग पर मौजूद थे।​​

​ घई, अनिल को लेकर 'राम लखन', 'कर्मा', 'मेरी जंग', 'त्रिमूर्ति' व अन्य फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।​ उन्होंने कहा, "मैं जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अन्य अभिनेताओं से भी कोई नृत्य या संगीत स्कूल खोलने का आग्रह करूंगा।"​​

​ घई ने कहा, "अनुपम खेर और माधुरी दीक्षित तो क्रमश: अपने अभिनय एवं नृत्य स्कूल खोल चुके हैं। मैं खासकर अनिल से चाहूंगा कि वह अन्य लोगों को 58 की उम्र में भी कैसे जवां व ऊर्जावान रहें, इसका प्रशिक्षण देने के लिए एक स्पा और फिटनेस केंद्र खोलें।"
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025