​​एमएएमआई के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल​ हुई ​​दीपिका

Friday, June 12, 2015 15:30 IST
By Santa Banta News Network
​फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (एमएएमआई) फिल्म महोत्सव के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह नई प्रतिभाओं की खोज का शानदान मंच है।​

​ बोर्ड के अन्य सदस्यों में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, फरहान अख्तर, करण जौहर का नाम शामिल है।​

​​ पिछले साल एमएएमआई फिल्म महोत्सव को पिछले साल पर्याप्त फंड नहीं मिल पाया था, लेकिन इस बार कई जानी मानी हस्तियों ने समारोह के आयोजन के लिए खुले दिल से दान किए हैं।​

​​ एमएएमआई में नई जान डालने के लिए निर्माता-निर्देशक किरण राव और फिल्म समीक्षक अनुपम चोपड़ा के हाथ में संस्था की कमान सौंपने के बाद अब एमएएमआई नए बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के साथ तैयार है। अभिनेता रितेश देशमुख और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर भी संस्था के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल हैं।​

​​ दीपिका ने कहा, "एमएएमआई भारत का अग्रणी फिल्म महोत्सव है और मैं इसका हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। यह नई प्रतिभाओं को खोजने और उनको तराशने के साथ दर्शकों तक पहुंच बनाने और दुनियाभर की प्रतिभाओं के साथ संपर्क बनाने के लिए एक शानदार मंच है।"​

​​ एमएएमआई का 17वां समारोह 29 अक्टूबर से पांच नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025