​​सिल्वर​ ​स्क्रीन पर भिड़ सकती है दीपिका की 'बाजीराव मस्तानी' और 'तमाशा'

Wednesday, June 17, 2015 09:30 IST
By Santa Banta News Network
सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण की दो-दो बड़ी फ़िल्में सिल्वर स्क्रीन पर टकरा सकती हैं। क्योंकि दोनों ही इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही हैं।

इन दो फिल्मों में से एक है संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और दूसरी है इम्तियाज अली की 'तमाशा'। जहाँ दीपिका 'तमाशा' में पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी वहीं 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी होंगी।

एक और तो दीपिका की फिल्मों के आपस में टकराने के आसार हैं वहीं दूसरी और इन दिनों दीपिका खुद भी अपनी इन्हीं दो फिल्मों के बीच की शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम से जूझ रही है। क्योंकि इन दिनों दोनों ही फिल्मों की शूटिंग चल रही है और उन पर इन दोनों को ही समय पर पूरा करने का दबाव है।

सिर्फ इतना ही नही दीपिका के पास 'तमाशा' शूट करने के सिर्फ पांच दिन बचे हैं और उन्हें इन्ही पांच दिनों में यह शूट पूरा करना है। वहीं दूसरी और उन्हें 'बाजीराव मस्तानी' का वह शूट कार्यक्रम भी फटाफट पूरा करना है जिसमें वह प्रियंका के साथ नजर आएंगी और उन्हें यह शूट जल्द खत्म करना है क्योंकि उसके बाद प्रियंका को भी अपनी आगामी फिल्म 'गंगाजल' के लिए शहर से बाहर जाना है।

इन सारी परिस्थितियों के बारे में बारीकी से जानने वाले सूत्र का कहना है, "दीपिका और प्रियंका के कुछ महत्वपूर्ण सीक्वेंस हैं जो बचे हैं, जो उन्हें साथ में शूट करने हैं। जिसके बाद प्रियंका ने भोपाल निकल जाना है। पहले भी फिल्म की शूटिंग रणवीर की कंधे की सर्जरी और दीपिका की फ़िललम 'पीकू' के प्रोमोशन की वजह से लटक चुकी है।

हालाँकि दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली और इम्तियाज अली से तो इस बारे में बात नहीं हो पाई है लेकिन अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र का कहना है, "हाँ दीपिका के पास 'तमाशा' के लिए महज 5 दिन बचे हैं और वह जल्द ही इसके लिए शूटिंग शुरू करेंगी।"
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025