सिद्धार्थ ने लिया न्यूजीलैंड के 'वन देवता' का आशीर्वाद

Wednesday, October 21, 2015 15:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने न्यूजीलैंड के'वन देवता' का आशीर्वाद लिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों न्यूजीलैंड की आठ दिनों की यात्रा में रोमांचक जोशीली गतिविधियों का मजा ले रहे हैं। सिद्धार्थ देश की माओरी संस्कृति के साथ आध्यात्मिक संबंध जोडऩे की भी कोशिश कर रहे हैं।

सिद्धार्थ 2000 वर्ष पुराने पेड़'तने महुता'का आर्शीवाद लेने भी गए। भारत के पवित्र स्थलों की तरह ही ऑकलैंड से तीन घंटे की दूरी पर स्थित वाइपोउआ जंगल में'तने महुता' का माओरी लोगों के लिए खास महत्व है।

'तने महुता'का शब्दिक अर्थ वन देवता है। कौरी श्रेणी में सबसे ऊंचा यह विशाल पेड़ अपने नाम को सार्थक करता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि जैसे ही आप इस जंगल में प्रवेश करते हैं आप जान जाते हैं कि आप ऐसी खास जगह हैं जिसका पुराना इतिहास और संस्कृति है।

सिद्धार्थ को हाथ से उकेरा गया एक खूबसूरत'पौउनमु'(जेड या बेशकीमती हरा पत्थर) दिया गया। सिद्धार्थ ने कहा कि मुझे दिया गया'पौउनमु' बेहद खूबसूरत है। मैं जानता हूं कि माओरी लोगों के लिए इसका कितना खास महत्व है। मैं इसे हमेशा संभाल कर रखूंगा।

यह पत्थर लुइस गार्डिनर द्वारा उकेरा गया है, जिन्हें माओरी 'पौउनमु' कलाकारों में ऊंचा दर्जा प्राप्त है। सिद्धार्थ के लिए जो पौउनमु बनाया गया वह मान, शक्ति, प्रभाव, आध्यात्मिक शक्ति, नियंत्रण और प्रतिभा का सूचक है जिसे पहनकर सिद्धार्थ बेहद खुश हैं।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025