'प्रेम रतन धन पायो' ने 330 करोड़ रुपए कमाए

Wednesday, November 25, 2015 10:30 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने अपने प्रदर्शन के केवल आठ दिनों में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक सूरज बडज़ात्या ने 16 साल बाद साथ काम किया है। फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 12 नवंबर को प्रदर्शित हुई थी। यह एक शाही परिवार की कहानी है। फिल्म में सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया है।

बयान के मुताबिक, भारत में गुरुवार तक इस हिंदी फिल्म ने 172.82 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं विदेशों में फिल्म की कमाई 1.15 करोड़ डॉलर रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रचार और विज्ञापन में 20 करोड़ रुपये खर्च के साथ फिल्म का बजट कुल 60 करोड़ रुपये था। फिल्म को देश में 4,500 स्क्रीनों पर और विदेशों में लगभग 1,100 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।

फिल्म में सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, अरमान कोहली और नील नितिन मुकेश के अतिरिक्त अन्य सितारों ने अपने अभिनय के जलवे बिखेरे हैं।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025