सलमान की जीवनी जारी होगी 50वें जन्मदिन पर

Sunday, December 06, 2015 15:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जीवनी 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन की 50वीं सालगिरह पर जारी होगी।

एक बयान में कहा गया कि 'बींग सलमान' नामक जीवनी के लेखक जासिम खान हैं और इसमें अभिनेता के व्यक्तिगत जीवन और पारिवार के बारे में बताया गया है।

सलमान अभिनीत 'दबंग', 'एक था टाइगर' और 'किक' जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए की कमाई का स्तर पार किया है और इस साल उनकी 'प्रेम रतन धन पायो' ने भी 200 करोड़ से अधिक की कमाई की।

सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने देशभर में 300 करोड़ रुपए कमाए।

प्रतिष्ठित पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे सलमान एक गैर-लाभकारी धर्मार्थ संगठन 'बीइंग ह्यूमन' भी चलाते हैं। वर्षों पहले उनकी कार से कुचलकर सड़क किनारे सोते एक गरीब की मौत हो गई थी। उन पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा चल रहा है। वह जमानत पाकर मनोरंजन जगत में बने हुए हैं।

देश के इतिहास में पहली बार एक अदालत ने दोषी करार देने के बाद ढाई घंटे के अंदर सलमान को जमानत दे दी। उस दिन एक गरीब की मौत को भूलकर सलमान के प्रशंसक खूब झूमे-नाचे थे।

सलमान का जीवन काफी विवादों से भरा रहा है और इस किताब में उनके व्यक्तिगत जीवन और उसमें रहे विवादों पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें काला हिरन शिकार और हिट एंड रन केस जैसे मामले शामिल हैं।

इसके साथ ही इस किताब में उनसे जुड़े कुछ अनसुने और अनजाने तथ्यों को भी शेयर किया गया है।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025