'फितूर' के नूर को मिलेगा दर्शकों का प्यार : आदित्य

Thursday, February 11, 2016 20:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को जल्द आगामी फिल्म 'फितूर' में देखा जाएगा, जो एक गहन प्रेम कहानी है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को इसमें उनका किरदार पसंद आएगा।

कुछ असफल फिल्में देने के बाद 'आशिकी 2' से सुर्खियों में आए आदित्य ने दोनों फिल्मों के किरदारों के बीच समानताएं बताईं। उन्हें उम्मीद है कि इतिहास खुद को दोहराएगा और उनकी आगामी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

आदित्य ने एक बयान में कहा, "फिल्म 'आशिकी 2' में निभाया राहुल जयकर का किरदार एक प्रतिभाशाली संगीतकार का था, जो अपने अंदर के शैतान से लड़ता है, जबकि 'फितूर' में नूर निजामी एक कलाकार है, जो अपनी मोहब्बत फिरदौस(कैटरीना) की खोज में पूरी जिंदगी लगा देता है।" 'फितूर' में निभाए अपने किरदार के बारे में आदित्य ने कहा, "यह एक अद्भुत, जुनूनी और गहन किरदार है और इसे निभाना मेरे लिए एक अनुभव था..नूर को उसके जुनून के लिए पसंद किया जाएगा।" 'फितूर' 12 फरवरी को रिलीज होगी।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025