'नीरजा' बनाते हुए सभी ने पागल समझा : कासबेकर

Wednesday, February 24, 2016 11:30 IST
By Santa Banta News Network
'नीरजा' से फिल्म-निर्माता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर चुके मशहूर फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने बताया कि सोनम कपूर अभिनीत फिल्म बनाते हुए लोग हमें पागल समझ रहे थे, क्योंकि इसमें दो महिलाएं मुख्य भूमिका में हैं।

राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म आतंकवादियों द्वारा 1986 में अमेरिकी विमानन कंपनी, पैन अमेरिका के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा किए जाने की कहानी पर आधारित है, जिसमें नीरजा ने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई, जिसे काफी प्रशंसा मिल रही है।

सोनम कपूर फिल्म की मुख्य नायिका हैं, वहीं शबाना आजमी ने फिल्म में सोनम की मां का किरदार निभाया है। कासबेकर ने कहा, 'फिल्म में दो महिलाओं (सोनम और शबाना) की मुख्य भूमिका के चलते सभी हमें पागल समझ रहे थे। सिर्फ हमें विश्वास था कि नीरजा की कहानी बताई जा सकती है और दर्शक इस विषय पर फिल्म देखने को उत्साहित हैं।'

करण जौहर, सुभाष घई और आयुष्मान खुराना जैसे सितारों ने फिल्म 'नीरजा' की काफी प्रशंसा की है।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025