किस इवेंट के लिए ऐसे अवतार में दिखी कंगना रनौत?

Wednesday, August 05, 2020 11:53 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा की क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री में अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं| सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद से ही कंगना उनके केस की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही हैं| हाल ही में अभिनेत्री एक वर्चुअल इवेंट में शामिल हुईं थी, ये इवेंट स्वर्गीय भूतपूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया था| इसकी एक तस्वीर कंगना रनौत टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

अगर आपको याद हो 6 अगस्त, 2019 को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया था, उनके निधन के एक साल पूरे हो जाने पर एक वर्चुअल इवेंट रखा गया था| इसमें बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी शामिल हुई, शेयर की गई तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक और ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आईं| तस्वीर में कंगना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, उनकी इस तस्वीर को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं और वह कमेंट बॉक्स में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं| देखिये -



कंगना रनौत आखिरी बार बड़े पर्दे पर अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पंगा' (2020) में जस्सी गिल और ऋचा चड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आई थी। आने वाले समय में वह, ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थलाइवी', रजनीश घई निर्देशित फिल्म 'धाकड़', और सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में दर्शकों को अपने अभिनय का जलवा बिखेरती दिखेंगी।
समंदर की लहरों के बीच बिकिनी पहने कातिलाना बदन को फ्लॉन्ट करती नज़र आई - काइली जेनर!

जब भी किसी के मन में हॉटनेस की बात आती है तो हॉलीवुड एक्टर्स का नाम सबसे उपर आता है| काइली जेनर उन्हीं हॉलीवुड

Tuesday, May 20, 2025
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-कॉमेडी 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का शूट स्टार्ट!

तनु वेड्स मनु और शादी में जरूर आना जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, मशहूर निर्माता विनोद बच्चन अब

Tuesday, May 20, 2025
ईशान खट्टर का नाम फोर्ब्स एशिया की अंडर 30 सूची में शामिल!

ईशान खट्टर को फोर्ब्स एशिया की 2025 की 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया है, जो एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जो उनकी

Tuesday, May 20, 2025
हेरा फेरी 3 विवाद: अक्षय कुमार ने परेश रावल को भेजा 25 करोड़ का कानूनी नोटिस!

हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ के प्रशंसकों को हैरान करने वाले एक नाटकीय मोड़ में, अक्षय कुमार ने सह-कलाकार परेश रावल के

Tuesday, May 20, 2025
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' का धांसू टीज़र रिलीज़!

साल 2025 की सबसे प्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर में से एक फिल्म 'वॉर 2' में बॉलीवुड और टॉलीवुड मिलकर धमाकेदार एक्शन

Tuesday, May 20, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT