अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। स्टेडियम में टीम आरसीबी को चीयर्स करते हुए अनुष्का शर्मा की फोटो अनेक बार सामने आई हैं, परन्तु हाल ही में आई एक खूबसूरत फोटो लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है| इसमें वह रेड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नज़र आ रही हैं, चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान के साथ वह बेहद क्यूट लग रही हैं|
बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की थी। जिसमें बैकग्राउंड में सूरज ढलता नज़र आ रहा था और दोनों स्विमिंग पूल में रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे थे। इस लव बर्ड के घर बहुत जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी उत्सुक्त नज़र आते हैं| देखिये-
अनुष्का फिल्म के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'जीरो' में मुख्य भूमिका में नज़र आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, इस फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि बेबी होने के बाद वह नए प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकती हैं| अभिनेत्री के फैन्स उनके आने वाले प्रोजेक्ट का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

Monday, October 26, 2020 11:44 IST