अमिका शैल ने केक बनाकर किया 2021 का स्वागत!

Tuesday, January 05, 2021 16:26 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री अमिका शैल के लिए 2020 एक शानदार साल रहा है, 2020 में अमिका 5 डिजिटल और 2 टेलीविज़न सीरिज़ के साथ उचाईया छू रही है। अभिनेत्री ने नए साल की शाम खुद केक बनाकर एक रोमांचक तरीकेसे नए साल का वेलकम किया।

इस अवसर पर अमिका ने कहा; "मैंने हाल ही में खाना पकाना शुरू कर दिया है। मैंने लॉकडाउन के दौरान अपने खाली समय में इसे सीखा है। मैंने अलग अलग प्रकार के केक, कप केक, फलों के केक, वेनिला केक, आदि बनाने की कोशिश की। हमारी दिनचर्या काफी व्यस्त होने के कारण इस तरह की रुचियों को आगे बढ़ावा देने के लिए हमें समय नहीं मिल पता है। सचमुच, खाना पकाने का अलग ही मज़ा है - जैसे स्कूल में विज्ञान के प्रयोगों में - दो अलग चीज़ो के समिश्रन से होने वाली प्रतिक्रियाओं को देखते थे। इसके अलावा, मैं अब खाने का महत्व समझ रही हूँ - मुझे अब समझ आ रहा है की खाना बनने से लेकर थाली में परोसने तक कितनी मेहनत है और क्या-क्या करना पड़ता है। खाना बनाते वक़्त जब हम यह देखते है कि पकने से पहले यह किस रूप में था और सब सामान मिलकर पकने के बाद जो स्वादिष्ट पकवान तैयार होता है उसकी अलग ही संतुष्टि होती है। "


गायिका से बनी अभिनेत्री अमिका ने नए साल की शुरुआत में एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर अपना खुद का ऐप भी लॉन्च किया है। "यह ऐप मुझे एक इंटरैक्टिव तरीके से दर्शकों से जुड़ने का एक और अवसर देता है। यह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बेहतर है। मैंने एक्सक्लूसिव कंटेंट यहाँ अपडेट करना शुरू कर दिया है।"

बेकिंग पर बातचीत जारी रखते हुए वह कहती है, "इस साल मुझे अपना खुद का खाना बनाकर खाना है! मैंने हमेशा ताज़ा और पौष्टिक खाना खाना पसंद किया है। इसलिए, मैंने सोचा कि बेकरी से केक नहीं खरीदा जाए - क्योंकि शायद यह एक या दो दिन पुराना हो सकता है| आप जब घर पर इसे बनाते है तो उसे अपने तरीक़े से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। मुझे अपना बनाया हुआ क्रिसमस का पल्म केक ढेर सारे अखरोट के साथ बहोत पसंद हैं। इसके अलावा मुझे बेकिंग की सुगंध पसंद है - उस खुशबु का कोई तोड़ नहीं है! " अमिका ने कहा।

हमें उम्मीद करते है कि 2021 अभिनेत्री के लिए एक स्वादिष्ट केक के टुकड़े की तरह हो|
स्ट्रैपलेस येलो ड्रेस में पलक तिवारी के हॉट लुक ने सोश्ल मीडिया यूजर्स को किया आकर्षित!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में

Saturday, May 31, 2025
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपनी हॉटनेस और ग्लैमरस से बढ़ाया सोश्ल मीडिया का तापमान!

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मालदीव में अपना खास समय बिताने के चलन में, मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर भी

Saturday, May 31, 2025
अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर की डकैत के लिए बड़ा म्यूज़िक डील!

अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप अभिनीत हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा डकैत के साथ एक तूफ़ान आने वाला है। हाल

Saturday, May 31, 2025
वह सावधान और सतर्क है, वह पूरी तरह से दिल से,,, शब्बीर और आशी मिलकर आपको 'उफ्फ,,, ये लव है मुश्किल' कहने पर मजबूर कर देंगे!

हल्के-फुल्के और पारिवारिक मनोरंजन के अनूठे मिश्रण के लिए मशहूर सोनी सब अपने नए रोमांटिक-कॉमेडी फैमिली ड्रामा

Saturday, May 31, 2025
हॉरर फिल्म 'माँ' के ट्रेलर में काजोल ने शक्ति का रूप धारण करते हुए, अभिशाप और भय को उजागर किया!

काजोल ने अब तक के अपने सबसे दमदार अवतार में जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की पौराणिक हॉरर फिल्म माँ के

Friday, May 30, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT