सिर्फ ज़ी5 पर विशेष रूप से होगा ब्लॉकबस्टर 'विजय द मास्टर' का हिंदी प्रीमियर!

Monday, March 15, 2021 12:05 IST
By Santa Banta News Network
ज़ी5 हमेशा से ही दर्शकों को ना सिर्फ अनोखा मनोरंजन प्रदान करता रहा है, बल्कि अच्छे कंटेंट को डेमोक्रेटाइज भी कर रहा है, इस प्रकार यह विभिन्न भाषाओं में मनोरंजन उद्योग के विकास को सक्षम बनाता है। इसे ध्यान में रखते हुए, 15 मार्च को, ज़ी5 अपने ग्राहकों के लिए हिंदी में विशेष रूप से मेगा ब्लॉकबस्टर 'विजय द मास्टर' का प्रीमियर करने के लिए तैयार है। फिल्म ने अब तक 200 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है और यह गिनती अभी भी जारी है।

थलापथि विजय स्टारर 'मास्टर' को शुरू में देश के दक्षिणी राज्यों में लॉकडाउन के बाद रिलीज़ किया गया था और अपनी रिलीज़ के पहले सप्ताह में 100 करोड़ क्लब में प्रवेश करने में कामयाब रही थी।

फ़िल्म में विजय और विजय सेतुपति की भिड़ंत दर्शकों को लाइफटाइम सवारी पर ले जाने के लिए तैयार है। 'विजय द मास्टर' एक भारतीय प्रोफेसर जेडी (विजय) के बारे में एक एक्शन-एंटरटेनर फिल्म है, जिसे तीन महीने के लिए किशोर सुधार स्कूल में पढ़ाने के लिए भेज दिया जाता है। वह एक निर्लज्ज व्यक्ति, भवानी (विजय सेतुपति) से टकराता है, जो स्कूल के युवा कैदियों को अपनी आपराधिक गतिविधियों को कवर करने के लिए नियंत्रित करता है।

देखिए फ़िल्म का पहला हिंदी ट्रेलर-



ज़ी5 पर हिंदी में 'विजय द मास्टर' की रिलीज के बारे में बात करते हुए, ज़ी5 इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने कहा,` हम 15 मार्च को पहली बार 'विजय द मास्टर' को विशेष रूप से हिंदी में प्रस्तुत करने के लिए रोमांचित हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी मूल भाषा तमिल में बहुत अच्छा कर रही है। हम हिंदी भाषी दर्शकों को फिल्म से परिचित करवाने के लिए उत्साहित हैं। विजय जैसे मेगास्टार के साथ जुड़ना, विजय सेतुपति के साथ उनका तालमेल, साथ ही फिल्म में प्रतिभाशाली मालविका मोहनन को देखना, दर्शकों को लुभाने के लिए काफी है। `

थलापथि विजय के अलावा, 'विजय द मास्टर' में भी विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, एंड्रिया जेरेमिया, अर्जुन दास, शांतनु भाग्यराज, गौरी किशन सहित अन्य कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित और जेवियर ब्रिटो द्वारा निर्मित, फिल्म की एडिटिंग फिलोमिन राज ने सिनेमेटोग्राफर सथ्यान सुर्यन के साथ किया है और इसके संगीत की रचना अनिरुद्ध रविचंदर ने की है।

देखें 'विजय द मास्टर' 15 मार्च को हिंदी में विशेष रूप से ज़ी5 पर।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025