'हैलो चार्ली' स्टार जैकी श्रॉफ उर्फ़ टोटो ने इस तरह बढ़ाई केले की बिक्री, देखिये!

Monday, April 05, 2021 14:39 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी फिल्म 'हैलो चार्ली' की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ से पहले, अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक अनोखे अंदाज में फ़िल्म का प्रचार-प्रसार किया है। नवीनतम वीडियो में, जैकी श्रॉफ, जो फिल्म में गोरिल्ला सूट में भागने का नाटक करते है, उन्होंने आपको केला खिलाने के लिए अपने भीतर के भिडू को जीवित कर लिया है।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "after the release of Toto's video, banana sales spiked by 200% #HelloCharlieOnPrime releases 9th April. @excelmovies @bindasbhidu|"



इस विडियो को देखने के बाद इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस गोरिल्ला ने अकेले ही दर्शकों को फ़िल्म के प्रति जिज्ञासु कर दिया है।

"हैलो चार्ली" एक छोटे शहर से भोले-भाले युवक की कहानी है, जिसे मुंबई से दीव तक एक गोरिल्ला को ले जाने का काम सौंपा गया है और यह सफ़र रोमांच से भरपूर होने वाला है। अनोखे अंदाज में एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म, जिसमें गोरिल्ला का किरदार होगा, यह सभी के लिए एक ट्रीट होगी।

फ़िल्म में आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों के प्राइम सदस्य 'हैलो चार्ली' की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल, 2021 से देख सकते हैं।
स्ट्रैपलेस येलो ड्रेस में पलक तिवारी के हॉट लुक ने सोश्ल मीडिया यूजर्स को किया आकर्षित!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में

Saturday, May 31, 2025
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपनी हॉटनेस और ग्लैमरस से बढ़ाया सोश्ल मीडिया का तापमान!

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मालदीव में अपना खास समय बिताने के चलन में, मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर भी

Saturday, May 31, 2025
अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर की डकैत के लिए बड़ा म्यूज़िक डील!

अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप अभिनीत हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा डकैत के साथ एक तूफ़ान आने वाला है। हाल

Saturday, May 31, 2025
वह सावधान और सतर्क है, वह पूरी तरह से दिल से,,, शब्बीर और आशी मिलकर आपको 'उफ्फ,,, ये लव है मुश्किल' कहने पर मजबूर कर देंगे!

हल्के-फुल्के और पारिवारिक मनोरंजन के अनूठे मिश्रण के लिए मशहूर सोनी सब अपने नए रोमांटिक-कॉमेडी फैमिली ड्रामा

Saturday, May 31, 2025
हॉरर फिल्म 'माँ' के ट्रेलर में काजोल ने शक्ति का रूप धारण करते हुए, अभिशाप और भय को उजागर किया!

काजोल ने अब तक के अपने सबसे दमदार अवतार में जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की पौराणिक हॉरर फिल्म माँ के

Friday, May 30, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT