नीरज पांडे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर #StopTheMelt कंपैन को दिया अपना समर्थन!

Saturday, June 05, 2021 13:33 IST
By Santa Banta News Network
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर डिस्कवरी इंडिया की पहल '#StopTheMelt' अभियान के समर्थन में फ्राइडे फिल्मवर्क्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के फिल्मकार नीरज पांडे और शीतल भाटिया साथ आये है। इस कैंपेन में ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज, प्रजातियों के विलुप्त होने और जैव विविधता जैसे मुद्दों को संबोधित किया जाएगा। नीरज और शीतल, जो पर्यावरण के संरक्षण के प्रबल समर्थक हैं, डिस्कवरी नेटवर्क के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े रहे हैं। जहां नीरज पांडे ने सीक्रेट ऑफ सिनौली प्रस्तुत किया, वहीं इसे शीतल भाटिया द्वारा निर्मित, राघव जयरथ द्वारा निर्देशित और मनोज बाजपेयी द्वारा होस्ट किया गया है।

नीरज पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर इस कैंपेन के बारे में साझा करते हुए लिखा,"On the #WorldEnvironmentDay I am happy to support this campaign done by @DiscoveryIN in association with @UNinIndia & @WWFINDIA. Let's be responsible of our surroundings and do our small bit to save the planet.
Let's #StopTheMelt now."



चैनल के साथ नीरज और शीतल के पहले सहयोग के परिणामस्वरूप एक डॉक्यूमेंट्री, सीक्रेट्स ऑफ सिनौली का निर्माण किया गया था, जो उत्तरी भारत के सिनौली में निष्कर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने 4,000 साल (2500 -1900 ईसा पूर्व) से अधिक पुराने तीन रथों की खुदाई के कारण पुरातत्व जगत और इतिहास के प्रति सभी को उत्साहीत कर दिया था। इस शो ने 21वीं सदी के सबसे बड़े रहस्योद्घाटन को दिखाया, जो पश्चिमी देशों द्वारा भारत के इतिहास में लाए गए परिवर्तनों के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे शो से जुड़ने के बाद, अब नीरज और शीतल ने नेटवर्क की पहल के समर्थन में एक कदम आगे बढ़ाया है।

दुनिया को नीरज और शीतल जैसे अधिक जिम्मेदार लोगों की जरूरत है, जो प्रकृति और पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने में मजबूत होते हैं और दुनिया को एक बेहतर दिशा में बदलने की कोशिश करते हैं।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025