पर्ल वी पुरी को सपोर्ट कर रहे टीवी सेलेब्स को देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिया आड़े-हाथ!

Wednesday, June 09, 2021 09:50 IST
By Santa Banta News Network
कुछ समय पहले टीवी के लोकप्रिय शो 'नागिन 3' अभिनेता पर्ल वी पुरी को पुलिस ने रेप केस में हिरासत में लिया था| मीडिया खबरों के अनुसार पर्ल के साथ 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था| पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया है, इसके बाद ही पुलिस ने कारवाई करते हुए सभी को पकड़ा था| इसके बाद उनके साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी दिव्या खोसला कुमार ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पर्ल पूरी का समर्थन किया था|

सोशल मीडिया पर टीवी कलाकारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आई थी, युवा अभिनेत्री निया शर्मा भी एक्टर को सपोर्ट करती नज़र आई थी| हाल ही में उनके और टीवी की गोपी बहु यानि देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच काफी बहस देखने को मिली है| निया ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए उनसे माफ़ी भी मांगी है, जिसका जवाब देवोलीना ने भी दिया है|



इससे पहले भी देवोलीना पत्रकारों से बात करते हुए सभी सेलेब्स की क्लास लगा चुकी है जो पर्ल को सपोर्ट कर रहे थे| उनका कहना है कि जब तक कुछ प्रूफ नही हो जाता आप किसी को किस आधार पर समर्थन दे सकते हो|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवोलीना ने काफी दिनों पहले अपने अकाउंट पर लिखा था कि, "कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट उसे बचा नही सकती, जो लोग उसे सपोर्ट कर रहे हैं उन्हें भूख हड़ताल पर बैठ जाना चाहिये"| जिसके जवाब में निया ने कहा था, "अरे कोई दीदी को समझा दो धरना और कैंडल मार्च नहीं कर सकते क्योंकि इस समय कोरोना महामारी फैली हुई है|
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025