राजकुमार हिरानी की "संजू" की रिलीज़ के 3 साल पूरे, इस वजह से हमें आज भी है फ़िल्म पसंद!

Wednesday, June 30, 2021 10:30 IST
By Santa Banta News Network
राजकुमार हिरानी सही मायने में 'जादुई' टच वाले व्यक्ति हैं क्योंकि उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर न केवल कैश रजिस्टर में धूम मचाई है, बल्कि वर्षों तक उन्हें याद किया जाता है। फिल्म निर्माता ने हमेशा कंटेंट को सबसे आगे रखा है और स्टोरी टेलिंग की उनकी अनूठी शैली, शिल्प के प्रति उनके जुनून और प्यार को दर्शाती है।

अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर आहूजा, विक्की कौशल, परेश रावल, मनीषा कोइराला और दीया मिर्जा के साथ रणबीर कपूर द्वारा अभिनीत राजकुमार हिरानी की 'संजू' की रिलीज़ के आज 3 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर, हम ऐसे 3 कारण के बारे में बात करेंगे जिस वजह से फिल्म ने प्रभाव पैदा किया है और हम इसे क्यों पसंद करते हैं!

संजू के रूप में रणबीर कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन - इसमें कोई संदेह नहीं है कि रणबीर कपूर एक उत्कृष्ट टैलेंट हैं और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने वास्तव में उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकाल दिया जिसके बाद वह न केवल संजू की तरह दिखें बल्कि संजू बन गए। अभिनेता और फिल्म निर्माता ने करैक्टर की बारीक बारीकियों को पकड़ने के लिए कई लुक टेस्ट और वर्कशॉप पर काम किया है।

हमारा ध्यान खींचा - फिल्म बहुत अंत तक आकर्षक और मनोरंजक थी - एक उपलब्धि जिसे हासिल करना निर्माताओं के लिए आसान नहीं था, खासकर जब जनता सेंट्रल करैक्टर के जीवन और कहानी को जानती थी। हालाँकि, राजू हिरानी की कहानी कहने की सुंदरता और जिस संवेदनशीलता के साथ उन्होंने कथा को संभाला है, उसने हमें अधिक इसका मुरीद बना दिया है।

सक्सेस रेश्यो - फिल्म निर्माता ने खुद को एक ऐसे ब्रांड के रूप में स्थापित किया है जो विश्वसनीय और आविष्कारशील दोनों है, जो स्पष्ट रूप से 3 इडियट्स, मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, पीके से लेकर संजू तक उनकी ब्लॉकबस्टर्स के माध्यम से देखा जाता है। उनके उम्दा ट्रैक रिकॉर्ड को न भूलें; इनमें से हर एक फिल्म न केवल फिल्म निर्माण में बल्कि व्यावसायिक रूप से भी एक बेंचमार्क स्थापित करती है। संजू ने रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार और विक्की कौशल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीताया, जिससे यह पता चलता है कि राजकुमार हिरानी अपने कलाकारों को सर्वश्रेष्ठ रूप में पेश करना बखूबी जानते हैं।
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025
'आप जैसा कोई' ट्रेलर: आर माधवन और फातिमा सना शेख का नेटफ्लिक्स की बोल्ड न्यू-एज रोम-कॉम में रोमांस वायरल!

क्या बॉलीवुड आखिरकार रोमांटिक कॉमेडी शैली को पुनर्जीवित कर रहा है? परम सुंदरी, मेट्रो… डिनो और सैयारा जैसी हालिया हिट

Thursday, June 26, 2025
प्रियंका चोपड़ा ने फर्जी 'वर्जिन वाइफ' कोट की निंदा की: प्रशंसकों से ऑनलाइन सतर्क रहने का आग्रह किया!

वैश्विक आइकन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनके नाम से गलत तरीके से वायरल किए गए कोट को मजबूती से बंद

Thursday, June 26, 2025
'वॉर 2' में किआरा आडवाणी का फियरलेस एक्शन अवतार आया सामने, पोस्टर ने मचाया तहलका!

'वॉर 2' के मेकर्स ने फिल्म की लीड कास्ट के पोस्टर्स रिलीज़ कर दिए हैं, जिसमें कियारा आडवाणी का एक नया और दमदार एक्शन

Thursday, June 26, 2025