​बिग​ बी ने भारी उपकरणों के साथ किये खतरनाक स्टंट

Monday, June 09, 2014 15:32 IST
By Santa Banta News Network
बिग बी अब जल्द ही टीवी धारावाहिक 'युद्ध' से छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रहें हैं। लेकिन खास खबर ये है कि इस धारावाहिक के लिए महानायक ने कुछ ऐसे विशेष उपकरण ​ पहन कर खतरनाक स्टंट किये, जिनके लिए डॉक्टर्स ने उन्हें मना किया हुआ था।

​इस से पहले बिग बी ने इसी तरह के स्टंट 30 साल पहले ​जब 1982 में ​'​कुली​' फिल्म के लिए किये थे तो, उन्हें दुर्घटना ​का शिकार होना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने भारी-भरकम उपकरणों से दूरी बना ली​ थी​​। लेकिन इतने समय बाद एक बार फिर उन्होंने 'युद्ध' के ​लिए बहुत जटिल स्टंट के लिए शारीरिक उपकरण पहने।​

एक सूत्र ​के अनुसार, "यह एक बहुत महत्वपूर्ण दृश्य था​,​ जिसमें बच्चन ​साहब के किरदार ​'​युधिष्ठिर सिकरवाड़​'​ को अपनी जिंदगी के एक महत्वपूर्ण संकट का सामना करना था​।"

बिग बी की टीम ने निर्देशक रिभू दासगुप्ता को बताया कि वह शारीरिक उपकरण नहीं पहनेंगे। आखिरी बार उन्होंने 'कुली' में इन्हें पहना था, तब उनके साथ करीब ​-​करीब एक जानलेवा दुर्घटना घटी थी।

​ सूत्र ने बताया​, "निर्देशक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था​,​ जबकि बिग बी यह समझ रहे थे कि शारीरिक उपकरण के साथ स्टंट करना कितना जरूरी था। उन्होंने निर्णय लिया और झट से वह उपकरण पहना और सीधे स्टंट करने पहुंच गए​।"

​ निर्देशक ने बताया​, "दृश्य समझाने के दौरान​, मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो नायक के किरदार के चारों ओर एक कुतूहल का माहौल तैयार करे । इसके लिए सर (अमिताभ) को शारीरिक उपकरण पहनने की जरूरत थी​।"
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के पहले हप्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जाट की हालत खराब!

अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद, 'रेड 2' ने हाई-स्टेक ड्रामा, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार पर आधारित एक एड्रेनालाईन

Friday, May 09, 2025
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ब्लेस बी द एविल' से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार कंगना रनौत!

हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाले समय में हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के

Friday, May 09, 2025
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर 'संदेशे आते हैं' सॉंग में अपना योगदान देंगे सोनू और अरिजीत!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो

Friday, May 09, 2025
स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए 'ममता की कसौटी' के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!

स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के

Friday, May 09, 2025
काइली जेनर ने लंबे समय के ब्रेकअप के बाद अपनी लव लाइफ को कन्फर्म किया!

जब भी हॉटनेस की बात होती है तो हॉलीवुड का नाम सबसे उपर आता है| काइली जेनर हॉलीवुड की सबसे हॉट और दुनिया की सबसे

Friday, May 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT