​'हेराफेरी 3' में फिर साथ नजर आएगी जॉन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी

Monday, January 12, 2015 16:40 IST
By Santa Banta News Network
​'दोस्ताना' में अपनी जोड़ी से लोगों का मनोरंजन करने वाले जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन को लेकर खबर है कि दोनों एक बार फिर से एक साथ फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आ सकते हैं।

​ ​'हेरा फेरी 3' का निर्माण इस बार फिर फिरोज नाडियावाला करेंगे। उन्होंने इस से पहले 'फिर हेरा फेरी' फिल्म के लिए निर्माता की भूमिका निभाई थी। ​हालाँकि अभी तक फिल्म को लेकर आधिकारिक पुष्टि नही हुई है लेकिन हाल ही में भी किसी प्रोजेक्ट के लिए दोनों को साथ देखा गया था जिसमें दोनों एक साथ काम कर रहे हैं।

​ ​हो सकता है कि एक या दो दिनों में फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। पहली दो 'हेरा फेरी' फिल्मों में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी नजर आए थे वहीं इस बार उनकी जगह सात साल पहले एक साथ नजर आ चुकी जोड़ी ने ले ली है। हालाँकि फिल्म के लिए निर्माता तो तय हो गए हैं लेकिन अगर निर्देशक की बात की जाए तो वह अभी फाइनल होने बाकी है। फिल्म के निर्देशकों के तौर पर दो नामों पर चर्चा चल रही है। जिनमें से एक हैं अनीस बज्मी और दूसरे हैं नीरज वोहरा। लेकिन सुनने में यह भी आया है कि निर्माता नीरज को इसके लिए तय भी कर चुके हैं।

​ ​एक सूत्र का कहना है, "नीरज वोहरा जो इस से पहले फिल्म के सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' का निर्देशन कर चुके हैं, वही अगली फिल्म का भी निर्देशन करेंगे। वहीं इस फिल्म का हिस्सा सुनील शेट्टी और परेश रावल भी होंगे।"

​ ​कहा जा रहा है कि वोहरा ने फिल्म फिल्म 'वेलकम बैक' के कुछ दृश्यों को देखा है और इसमें जॉन अब्राहम ने अच्छी कॉमेडी की है। इसके बाद उन्हें लग रहा है कि जॉन अब्राहम कॉमेडी के मामले में बेहद वास्तविक लगते हैं। इसलिए इस फिल्म में जॉन अब्राहम को कास्ट किये जाने पर संदेह नहीं किया जा सकता था।
सिजलिंग बिकिनी पहन पूल किनारे स्टनिंग पोज़ देती नज़र आई मलाइका अरोड़ा!

मलाइका अरोड़ा की छुट्टियां अंतहीन गर्मियों का सार प्रस्तुत करती हैं। इस माहौल में सिर्फ़ चमकता हुआ सूरज ही नहीं है, बल्कि

Monday, June 02, 2025
रेड हॉट मिनी स्कर्ट में अवनीत कौर का कामुक डांस इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल!

भारतीय युवा मॉडल अवनीत कौर के हॉट सेक्सी वीडियो और तस्वीरों के द्वारा हर दिन लोगों को अपना दीवाना बनाती दिखाई

Monday, June 02, 2025
मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाटा ने कहा बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हूँ!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार का मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन 31 मई को भारत के हैदराबाद शहर में किया

Monday, June 02, 2025
हरी इंडियन साड़ी में वामिका के देसी हॉट लुक ने फैन्स किया मदहोश!

अक्सर इंडस्ट्री की 'प्रेमिका' के रूप में प्रशंसित, वामिका गब्बी ने अपनी सहज शैली से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित

Monday, June 02, 2025
डेलबर आर्या ने ऑल-ब्लैक लहंगा चोली पहन अपनी खूबसूरती से फैन्स को किया हैरान!

डेलबर आर्या का इंस्टाग्राम हमेशा से ही एथनिक और वेस्टर्न लुक का मिश्रण रहा है और एक बार फिर, अभिनेत्री ने प्रशंसकों को

Monday, June 02, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT