क्लीन विज़ुअल्स



सत्ता का अहंकार

सत्ता का अहंकार

अरविंद केजरीवाल, जिनकी आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने कुछ अद्भुत कर दिया है और यह जीत सच में "डराने" वाली थी। उन्होंने आप नेताओं और समर्थकों को अभिमानी होने से बचने के लिए कहा। उन्होंने अपने परिवार के सहयोग और समर्थन के लिए अपने परिवार को भी धन्यवाद दिया।

मुफ्त के वादे...

मुफ्त के वादे...

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा शानदार जीत दर्ज़ करने के बाद अब आम आदमी पार्टी को अपने घोषणापत्र में किये वादों को निभाना होगा। जिनमे से ज्यादातर वादे नए चुने जाने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा मुफ्त सुविधायें देने के हैं।

पूर्ण सफाया

पूर्ण सफाया

मंगलवार को "आप" दिल्ली विधान सभा चुनाव में एक भारी जीत की ओर बढ़ गयी और भाजपा वाले अरविन्द केजरीवाल को बधाई देते हुए दिखे। चुनाव आयोग के कर्मी शनिवार को हुए लाखों वोटों की गिनती करते दिखे। 52 प्रतिशत के वोटों के आंकड़ों के साथ आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटें हासिल करने में कामयाब हुई।

एग्जिट पोल में सबसे आगे

एग्जिट पोल में सबसे आगे

चार एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी तकरीबन 38 सीटें हासिल करेगी जो कि सरकार बनाने के लिए काफी है। भाजपा और इसके सहयोगी अकाली दल को 29 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ कर केवल 3 सीटें ही हासिल कर पायी है।

एग्जिट पोल!

एग्जिट पोल!

प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा करवाये गए सर्वेक्षण में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी शनिवार को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी और 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में 35 सीटों के निशान को आसानी से पार कर लेगी।

दिल्ली की महाभारत

दिल्ली की महाभारत

दिल्ली के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया। "आप" के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर यह कहते हुए हमला किया कि यह उनका धर्म है कि वो दूसरों पर हमले करें और दुर्योधन की तरह पूरा प्रशासनिक तंत्र भी इसके साथ था जबकि नयी जन्मी "आप" के पक्ष में भगवान(कृष्ण) थे।

शॉट-गन का वार

शॉट-गन का वार

दिल्ली चुनाव से दो दिन पहले भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ ऐसा बोल दिया जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। उन्होंने उनकी पार्टी भाजपा के कट्टर विरोधी अरविन्द केजरीवाल को अच्छा इंसान बताया है और यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए डॉ. हर्ष वर्धन एक बेहतर उमीदवार हो सकते थे।

भविषय बताने वाला!

भविषय बताने वाला!

जहाँ दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल तीन दिन बाकी हैं वहीँ भाजपा के मार्गदर्शक माने जाने वाले आरएसएस ने यह स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा आरामदायक स्थिति में नहीं है और आप ने नए उत्साह के साथ अपनी खोयी हुई ज़मीन वापस हासिल कर ली है।

प्यारी लड़ाई

प्यारी लड़ाई

जहाँ एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भाजपा की मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार किरण बेदी पार्टी के विज्ञापनों के कारण आपस में भिड़े हुए हैं, वहीँ सोमवार को हुए चुनाव सर्वेक्षण के अनुसार "आप" अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। जिसे कुल 35 सीटें मिली हैं। भाजपा को 29 सीटें मिलने का अनुमान है।

दो पहचान!

दो पहचान!

ऐसी खबर है कि भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उमीदवार किरण बेदी के दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र हैं जिनमे दो अलग पते दर्ज़ हैं। निर्वाचन आयोग अब इस बात की जाँच कर रहा है कि उन्हें दो अलग अलग जगहों से दो पहचान पत्र कैसे जारी हो गए।

End of content

No more pages to load

Next page