दिग्गज कार्टूनिस्ट और `आम आदमी` के निर्माता आर के लक्ष्मण जो कि आज़ादी के बाद के भारत के सबसे बड़े कार्टूनिस्ट में से एक थे, उनकी सोमवार शाम को यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हृदय की धड़कन बंद होने की वजह से मृत्यु हो गयी। वो 93 वर्ष के थे।
राजपथ पर 165 कैमरे लगाये गए यानि कि हर 180 मीटर के बाद एक कैमरा। तक़रीबन 15000 कैमरे पूरी राजधानी में लगाये गए और अमरीकी सुरक्षा एजेंसी के लोग उस टीम का हिस्सा होंगे जो कंट्रोल रूम में इसकी निगरानी करेंगे।
टिकट वितरण पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में असंतोष सड़कों पर आ गया। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी की दिल्ली इकाई के सतीश उपाध्याय के समर्थक और टिकट के दूसरे दावेदार जिन्हे टिकट देने से इंकार कर दिया गया उन सब ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
बद्रिकआश्रम के शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती भाजपा विधायक साक्षी महाराज और नेता श्यमल गोस्वामी के विवादस्पद बयान से एक कदम आगे बढ़ गए और कहा कि हर हिन्दू को 10 बच्चे पैदा करने चाहिए सरस्वती का मानना है कि सिर्फ ऐसा करने से नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आने के लिए सक्षम होंगे।
पाकिस्तान में नया संकट: बड़े पैमाने पर ईंधन की कमी के कारण देश भर में लोगों में भारी रोष है जिसके कारण प्रधान मंत्री नवाज़ शरीफ को आला अधिकारियों को बर्खास्त करने के लिए मज़बूर कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक जहाँ एक तरफ दिल्ली भाजपा की इकाई इस बात से उत्साहित है कि किरण बेदी के पार्टी में शामिल होने के कारण सुशासन, भ्रष्टाचार विरोधी और विकास के मुद्दों को आगे रख सकती है वही दूसरी तरफ कुछ वरिष्ठ नेता जो मुख्यमंत्री पद के उमीदवार थे, उनके पार्टी में शामिल होने पर नाराज़ हैं।
गुरुवार को लोकपाल आंदोलन में अन्ना हज़ारे और अरविन्द केजरीवाल का साथ देने वाली पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी, भाजपा में शामिल हो गयी।
दिल्ली 7 फरवरी को एक ही चरण में मतदान करेगी और 10 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी। 15 फरवरी को राष्ट्र्पति शासन का अंत हो जायेगा और चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि इस तारीख से पहले नयी विधान सभा का भी गठन हो जायेगा।
आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर यह कहते हुए बरसे कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आम चुनावों से पहले जनता को जो वायदे किये थे उनको पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने ने यह भी कहा कि भाजपा का दिल्ली में आगे बढ़ने का भी कोई एजेंडा नहीं है।
मुस्लिम नेताओं के बारे में मज़ाक छापने के लिए चार्ली हेब्दो के पेरिस दफ्तर में हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोग मारे गए।