क्लीन विज़ुअल्स



श्रद्धांजलि!

श्रद्धांजलि!

`चाचा चौधरी`, `बिल्लू`, `साबू`, `पिंकी`, जैसे प्रतिष्ठित पात्रों के निर्माता प्राण कुमार शर्मा (प्राण) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. वे पिछले कई सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

बाढ़ की चुनौती!

बाढ़ की चुनौती!

नेपाल में भारी भूस्खलन के मद्देनजर बिहार सरकार ने राज्य के उत्तरी जिलों में बाढ़ ​से ​प्रभावित क्षेत्रों पर चेतावनी जारी कर हजारो की संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

राजनीतिक गोलीबारी

राजनीतिक गोलीबारी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त हार के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर रह-रहकर कांग्रेसी ही हमला कर रहे हैं। बराड़ ने कहा कि कांग्रेस के सभी महासचिवों को भी इस्तीफा दे देना चाहिए और पार्टी की कमान नए नेताओं के हाथों में सौंप देनी चाहिए।

रिमोट से चलने वाला पेन!

रिमोट से चलने वाला पेन!

पूर्व कांग्रेसी नेता नटवर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का गुरुवार को खंडन किया. उन्होंने कहा कि सच्चाई बयान करने के लिए वह अपनी खुद की किताब लिखेंगी. सोनिया ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा, `मैं अपनी खुद की किताब लिखूंगी और तब सबको सच्चाई पता चलेगी.`

ईद मुबारक!

ईद मुबारक!

राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ईद उल फितर के अवसर पर लोगों को मुबारकबाद दी!

संयुक्त अभियान!

संयुक्त अभियान!

चुनावों के मैदान में, भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार अब एक हो गए हैं। यानी 1990 के बाद दोनों को फिर से एक साथ चुनाव प्रचार करते देखा जाएगा।

सोने पर निशाना!

सोने पर निशाना!

कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की 7 अगस्त को लॉंच होने वाली किताब से कांग्रेस को चिंता सता रही है कि इस किताब से बची-खुची कांग्रेस की इज्जत न चली जाये। नटवर सिंह पार्टी के साथ-साथ गांधी परिवार के भी काफी करीबी थी। उन्होंने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों को करीब से देखा है।

'कुमार' के अच्छे दिन!

'कुमार' के अच्छे दिन!

जहाँ आम आदमी पार्टी अब भी अपने नेताओं के बीच के मतभेदों को सुलझाने के लिए संघर्ष कर रही है और भले ही इनके लिए अच्छे दिन ना आये हों पर इसके सदस्य कुमार विश्वास के लिए सच में अच्छे दिन आ गए हैं।

रोटी की राजनीती!

रोटी की राजनीती!

बुधवार को भाजपा की सहयोगी शिवसेना के एक सांसद द्वारा महाराष्ट्रीय भोजन की घटिया सर्विसेज और गुणवत्ता पर नाराज होकर मुस्लिम कैटरिंग सुपरवाइजर को कथित तौर पर जबरन रोटी खिलाए जाने का विडियो फुटेज बुधवार को नैशनल टेलीविजन और सोशल मीडिया पर छाया रहा।

रमज़ान के लिए ख़ास!

रमज़ान के लिए ख़ास!

करीब 11 शिवसेना सांसदों के एक समूह ने कथित तौर मुस्लिम कैटरिंग सुपरवाइजर को पर जबरन रोटी खाने को मज़बूर किया !

End of content

No more pages to load

Next page